चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमश्योपुरSheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

Sheopur Weather: श्योपुर में लगातार बारिश से तापमान 5 डिग्री गिरा है। नदियां उफान पर हैं, जबकि धान की फसल के लिए बारिश को किसानों ने राहत बताया है।

By Ankit Paryal
4 Sept 2026
Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत
श्योपुर में बारिश से नदियां उफान पर, तापमान गिरा

Sheopur Weather: जिले में गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। लगातार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री था, जो शुक्रवार को घटकर 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों को राहत मिली है।

धान की फसल के लिए फायदेमंद बारिश

इस समय हो रही बारिश से जिले में धान की फसल को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों के मुताबिक फसल को इस समय पानी की जरूरत थी। बारिश का पानी खेतों में पहुंचने से सिंचाई का दबाव कम होगा और मिट्टी में नमी बनी रहेगी। इससे धान की फसल की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है।

कई इलाकों में तेज बारिश, नदियों का बढ़ा जलस्तर

कलेक्टर कार्यालय की दैनिक वर्षा रिपोर्ट के मुताबिक 4 सितंबर को जिले में औसत 19.40 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को तहसीलवार आंकड़ों में श्योपुर में 64 मिमी, बड़ौदा में 31 मिमी, कराहल में 28 मिमी, विजयपुर में 65 मिमी और वीरपुर में 40 मिमी बारिश दर्ज हुई।

लगातार बारिश के कारण जिले की प्रमुख नदियों और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगह नदियां उफान पर हैं। पानी का बहाव तेज होने से ग्रामीण इलाकों में आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

बारिश के कारण तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

संबंधित खबरें

Kuno National Park:  13 दिन बाद मिली मादा चीता निर्वा! शिकार के सुराग ने खोला राज, खेतों में ऐसे हुई तलाश

Kuno National Park: 13 दिन बाद मिली मादा चीता निर्वा! शिकार के सुराग ने खोला राज, खेतों में ऐसे हुई तलाश

श्योपुर
3 Sept 2026
MP CRIME NEWS: बैंचाई जंगल बंदूक लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 13 कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद

MP CRIME NEWS: बैंचाई जंगल बंदूक लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 13 कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद

श्योपुर, अपराध
29 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

2 दिन पहले
Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

2 दिन पहले
Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

2 दिन पहले
आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

2 दिन पहले
Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!