चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमभिंडभिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

भिंड के गोहद में महिला ने रिश्तेदार पर उधारी के पैसे लौटाने के बहाने खेत पर ले जाकर दुष्कर्म और बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

By Ankit Paryal
4 Sept 2026
भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप
भिंड में खेत पर बुलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

भिंड: गोहद थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने रिश्ते में लगने वाले जीजा पर दुष्कर्म और रातभर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी उधारी की रकम लौटाने के बहाने उसे अपने खेत पर ले गया था। वहां रातभर उसे रोके रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्यूटी पार्लर चलाती है महिला

पुलिस के अनुसार, गोहद कस्बे में रहने वाली महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोपी सुनील जाटव से उसकी रिश्तेदारी है। महिला ने ब्यूटी पार्लर से जुड़े काम के लिए आरोपी को कुछ रकम उधार दी थी। महिला के मुताबिक, आरोपी ने रकम वापस करने की बात कहकर उसे भिंड बुलाया था।

पैसे देने के बहाने खेत पर ले गया

महिला ने पुलिस को दिए शिकायत आवेदन में बताया कि आरोपी उसे रकम लौटाने के बहाने अपने खेत पर ले गया। आरोप है कि वहां रात करीब 11 बजे से सुबह 5 बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़िता गुरुवार को गोहद थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील जाटव के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

Bhind Bribery Case: घूसखोर पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, किसान से मांगे थे 30 हजार

Bhind Bribery Case: घूसखोर पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, किसान से मांगे थे 30 हजार

भिंड, अपराध
27 Aug 2026
Bhind congress portest: भिंड में कांग्रेस का एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर मांग

Bhind congress portest: भिंड में कांग्रेस का एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर मांग

मध्यप्रदेश, भिंड
31 Jul 2026
Amrit Bharat Station: भिंड को आज मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे अमृत रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Amrit Bharat Station: भिंड को आज मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे अमृत रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

मध्यप्रदेश, भिंड
17 Jul 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

2 दिन पहले
Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

2 दिन पहले
Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

2 दिन पहले
आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

2 दिन पहले
Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!