चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमशिवपुरीGoretilla Waterfall: झरने में नहाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 10 दिन में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत; जानें पूरा मामला

Goretilla Waterfall: झरने में नहाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 10 दिन में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत; जानें पूरा मामला

Goretilla Waterfall: गोरेटिला झरने में पिकनिक के बाद एक परिवार के चार बच्चों की 10 दिनों में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

By Ankit Paryal
3 Sept 2026
Goretilla Waterfall: झरने में नहाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 10 दिन में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत; जानें पूरा मामला
गोरेटिला झरने में नहाने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

Goretilla Waterfall: शिवपुरी के गोरेटिला झरने में पिकनिक मनाने गए एक परिवार पर महज 10 दिनों के भीतर बड़ी आफत टूट पड़ी। झरने में नहाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बुखार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद इलाज कराया गया, लेकिन एक के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है।

16 अगस्त को पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार

जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को एक ही परिवार के करीब 25 से 30 लोग गोरेटिला झरने पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इस दौरान परिवार के लोगों ने झरने में नहाया। नहाने के कुछ समय बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें बुखार, उल्टी व पेट दर्द की शिकायत हुई।

धीरे-धीरे दूसरे लोग भी हुए बीमार

शुरुआत में बच्चों की तबीयत खराब हुई, लेकिन धीरे-धीरे परिवार के अन्य लोग भी बीमारी की चपेट में आने लगे। बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान करीब 10 दिनों के भीतर चार बच्चों की मौत हो गई।

चार बच्चों की मौत से परिवार में मातम

मृतकों में 11 वर्षीय तारुफ, 13 वर्षीय ताहिर, 8 वर्षीय तौसीफ और 18 वर्षीय अयाज शामिल हैं। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत की खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोरेटिला झरने के पानी के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। विभाग बच्चों की बीमारी और मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटा है।

स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल बीमारी और मौतों को दूषित पानी या वाटर-बॉर्न इंफेक्शन से जोड़ने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित खबरें

Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

शिवपुरी
4 Sept 2026
Shivpuri News: शराब गोदाम के पीछे खेत में मिली लाश, कौन है युवक और कैसे हुई मौत? जानिए पूरा मामला

Shivpuri News: शराब गोदाम के पीछे खेत में मिली लाश, कौन है युवक और कैसे हुई मौत? जानिए पूरा मामला

शिवपुरी
29 Aug 2026
Shivpuri Historical Cannon Theft: 400 साल पुरानी तोप चोरी केस में बड़ा अपडेट, आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Shivpuri Historical Cannon Theft: 400 साल पुरानी तोप चोरी केस में बड़ा अपडेट, आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

मध्यप्रदेश, शिवपुरी
20 Jul 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

2 दिन पहले
Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण

2 दिन पहले
Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

2 दिन पहले
आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

2 दिन पहले
Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!