चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशWorld Lung Cancer Day: सिगरेट न पीने वालों को भी हो रहा लंग कैंसर, पैसिव स्मोकिंग और प्रदूषण से भी हो सकता है खतरा?

World Lung Cancer Day: सिगरेट न पीने वालों को भी हो रहा लंग कैंसर, पैसिव स्मोकिंग और प्रदूषण से भी हो सकता है खतरा?

World Lung Cancer Day: जबलपुर की स्टडी में खुलासा, नॉन-स्मोकर्स भी लंग कैंसर की चपेट में। पैसिव स्मोकिंग, प्रदूषण और देर से जांच बने बड़े कारण, 57% मरीजों में आखिरी स्टेज पर पता चला कैंसर।

By Sakshi
1 Aug 2026
World Lung Cancer Day: सिगरेट न पीने वालों को भी हो रहा लंग कैंसर, पैसिव स्मोकिंग और प्रदूषण से भी हो सकता है खतरा?
world lung cancer day

World Lung Cancer Day: मध्यप्रदेश। अगर आपको लगता है कि सिर्फ धूम्रपान करने वालों को ही लंग कैंसर होता है, तो यह धारणा गलत हो सकती है। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जबलपुर की 5 साल की स्टडी में सामने आया है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी फेफड़ों के कैंसर का शिकार हो रहे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। इसकी बड़ी वजह पैसिव स्मोकिंग और बढ़ता वायु प्रदूषण है।

546 मरीजों पर हुई स्टडी

संस्थान ने 5 साल तक 546 लंग कैंसर मरीजों का अध्ययन किया।

इनमें: 328 (60%) मरीज स्मोकर थे।

218 (40%) मरीज नॉन-स्मोकर थे।

नॉन-स्मोकर मरीजों में 58 लोग पैसिव स्मोकिंग का शिकार थे। यानी वे खुद सिगरेट या बीड़ी नहीं पीते थे, लेकिन दूसरों के धुएं के संपर्क में आने से बीमार हुए। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

सबसे बड़ी चिंता: 57% मरीजों को आखिरी स्टेज पर पता चला की उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है।

स्टडी के मुताबिक 57% मरीजों में कैंसर का पता तब चला, जब वह स्टेज-4 तक पहुंच चुका था। यानी बीमारी शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल चुकी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी वजह जागरूकता और समय पर जांच की कमी है।

गांवों में ज्यादा मामले

रिपोर्ट के अनुसार: 68.5% मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से थे।

सबसे ज्यादा मरीज 50 से 70 साल की उम्र के थे।

कुल मरीजों में 80% पुरुष थे।

लंग कैंसर के आम लक्षण

लगातार खांसी

सांस फूलना

सीने में दर्द

तेजी से वजन घटना

टीबी समझकर होता रहा इलाज, बाद में निकला कैंसर

स्टडी में 49 मरीजों को पहले टीबी हो चुकी थी, जबकि 17 मरीजों का शुरुआत में टीबी का इलाज चलता रहा, लेकिन बाद में जांच में लंग कैंसर निकला। डॉक्टरों का कहना है कि टीबी और लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण कई बार एक जैसे होते हैं, इसलिए सही जांच बेहद जरूरी है।

प्रदूषण भी बन रहा बड़ा कारण

विशेषज्ञों के अनुसार अब सिर्फ धूम्रपान ही नहीं, बल्कि PM 2.5, जहरीले प्रदूषक और खराब हवा भी लंग कैंसर का खतरा बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि नॉन-स्मोकर्स और महिलाओं में भी इस बीमारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

हर साल बढ़ रहे मामले

मध्य प्रदेश कैंसर रजिस्ट्री के अनुसार, राज्य में हर एक लाख आबादी पर 12.1 लोग लंग कैंसर से प्रभावित हैं और हर साल मामलों में करीब 0.3% की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

यह रिपोर्ट बताती है कि लंग कैंसर अब सिर्फ धूम्रपान करने वालों की बीमारी नहीं रह गई है। समय पर जांच, धुएं से दूरी और प्रदूषण से बचाव ही इसके खतरे को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

संबंधित खबरें

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

देश
18 Aug 2026
पश्चिम एशिया के तनाव को कूटनीतिक रूप से सुलझाने सितंबर 2026 में भारत आएंगे मसूद पेजेशकियान

पश्चिम एशिया के तनाव को कूटनीतिक रूप से सुलझाने सितंबर 2026 में भारत आएंगे मसूद पेजेशकियान

देश, मध्यप्रदेश
14 Aug 2026
Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

देश
14 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

18 अगस्त 2026
लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

18 अगस्त 2026
एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

18 अगस्त 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

18 अगस्त 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

18 अगस्त 2026
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!