चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशPaper Leak Amendment Bill: संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का दूसरा दिन आज, राहुल गांधी भी देंगे भाषण

Paper Leak Amendment Bill: संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का दूसरा दिन आज, राहुल गांधी भी देंगे भाषण

Paper Leak Amendment Bill: लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल गांधी भाषण देंगे। बिल पर वोटिंग होगी और सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी।

By Sakshi
29 Jul 2026
Paper Leak Amendment Bill: संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का दूसरा दिन आज, राहुल गांधी भी देंगे भाषण
Rajya Sabha Session 2026

Paper Leak Amendment Bill: नई दिल्ली। संसद के आठवें दिन नीट पेपर लीक मामले पर बहस अभी भी जारी है। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 यानी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का दूसरा दिन है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

इसके बाद सरकार भी चर्चा का जवाब देगी और बिल पर वोटिंग कराई जाएगी। वहीं, इसी बिल को आज राज्यसभा में भी पेश किया जाएगा।

कल 9 घंटे चली बहस

मंगलवार को लोकसभा में इस बिल पर दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक करीब 9 घंटे चर्चा हुई। सरकार का कहना है कि 2024 के कानून में किए जा रहे बदलाव से पेपर लीक जैसे मामलों पर पहले से ज्यादा सख्ती होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि नया संशोधन परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगा।

आज राहुल गांधी के भाषण पर सबकी नजर

बहस के दूसरे दिन सबसे ज्यादा इंतजार राहुल गांधी के भाषण का है। माना जा रहा है कि राहुल सरकार को पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन और भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के मुद्दे पर घेर सकते हैं। इसके बाद सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी।

शिक्षा मंत्री को लेकर भी छिड़ी सियासत

मंगलवार को सदन के अंदर और बाहर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर भी जमकर राजनीति हुई। लोकसभा के बाहर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया गया है, जिसने रेप के आरोपी की पैरवी की थी। वहीं, लोकसभा के अंदर प्रियंका गांधी ने भी इसी मुद्दे पर टिप्पणी की, लेकिन उनकी बात बाद में सदन की कार्यवाही से हटा दी गई।

हालांकि, प्रियंका गांधी ने साफ कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और उसे ऑथेंटिकेट करेंगी। ऐसे में आज भी इस मुद्दे पर सदन में हंगामे के आसार बने हुए हैं।

विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि दूसरे विपक्षी दलों ने भी सरकार पर सवाल उठाए। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए सरकार की आलोचना की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुए स्वागत को लेकर तंज कसा।

विपक्ष का आरोप है कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है, जबकि सरकार का कहना है कि नया कानून और उसमें किए गए संशोधन ऐसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाने के लिए लाए गए हैं।

संबंधित खबरें

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

देश
18 Aug 2026
पश्चिम एशिया के तनाव को कूटनीतिक रूप से सुलझाने सितंबर 2026 में भारत आएंगे मसूद पेजेशकियान

पश्चिम एशिया के तनाव को कूटनीतिक रूप से सुलझाने सितंबर 2026 में भारत आएंगे मसूद पेजेशकियान

देश, मध्यप्रदेश
14 Aug 2026
Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

देश
14 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

18 अगस्त 2026
लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

18 अगस्त 2026
एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

18 अगस्त 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

18 अगस्त 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

18 अगस्त 2026
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!