चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनाMorena School Waterlogging: मुरैना में स्कूल बना टापू , पानी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे; खतरे में छात्रों और शिक्षकों की जान

Morena School Waterlogging: मुरैना में स्कूल बना टापू , पानी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे; खतरे में छात्रों और शिक्षकों की जान

Morena School Waterlogging: मुरैना के जेवर खेड़ा सरकारी स्कूल में बारिश का पानी भरने से हालात खराब हो गए हैं। स्कूल तालाब जैसा बन गया, बच्चे और शिक्षक परेशान हैं।

By Sakshi
31 Jul 2026
Morena School Waterlogging: मुरैना में स्कूल बना टापू , पानी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे; खतरे में छात्रों और शिक्षकों की जान
Morena School news

Morena School Waterlogging: मध्यप्रदेश। मुरैना के शासकीय प्राथमिक विद्यालय जेवर खेड़ा के बेहाल हालातों ने शिक्षा व्यवथा के ऊपर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थिति ऐसी है कि विद्यालय भवन के चारों ओर पानी भरा हुआ है, जिससे स्कूल टापू में तबदील हो गया है। बच्चों और शिक्षकों को मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

स्कूल परिसर में चारों तरफ पानी भरने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यहां न तो बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित जगह बची है और न ही पीने के पानी की सही व्यवस्था है। इसके अलावा भरे हुए पानी में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना हुआ है।

शौचालय में भी भरा पानी

स्कूल में काम करने वाली महिला शिक्षकों ने निरीक्षण के दौरान अपनी समस्याएं जिला शिक्षा अधिकारी के सामने रखीं। उन्होंने बताया कि स्कूल के शौचालय चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं, जिसके कारण उनका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में छात्राओं और महिला शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, स्कूल परिसर में फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण बच्चों और शिक्षकों के लिए बैठना भी मुश्किल हो गया है। जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

शिकायत के बाद DEO ने किया निरीक्षण

लगातार शिकायतें मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंडोलिया मौके पर पहुंचे और स्कूल की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की खराब हालत को देखा और जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी और बच्चों व शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल स्कूल में पढ़ाई तो जारी है, लेकिन जलभराव की समस्या के कारण बच्चे और शिक्षक दोनों परेशान हैं। अब प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल में शिक्षा मिल सके।

संबंधित खबरें

Morena heart attack news: चक्कर खाकर सड़क पर गिरी टीचर, लोगों ने समझा हार्ट अटैक; गलत CPR देने से टूट गईं 2 पसलियां

Morena heart attack news: चक्कर खाकर सड़क पर गिरी टीचर, लोगों ने समझा हार्ट अटैक; गलत CPR देने से टूट गईं 2 पसलियां

मुरैना
1 Aug 2026
Murena news: डिग्री है, चयन भी हुआ... फिर भी जॉइनिंग के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा अतिथि शिक्षक?

Murena news: डिग्री है, चयन भी हुआ... फिर भी जॉइनिंग के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा अतिथि शिक्षक?

मध्यप्रदेश, मुरैना, लेटेस्ट
17 Jul 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

18 अगस्त 2026
लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

18 अगस्त 2026
एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

18 अगस्त 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

18 अगस्त 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

18 अगस्त 2026
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!