चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशGuna crime news: शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया दुष्कर्म, युवती ने लगया गर्भपात आरोप; आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Guna crime news: शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया दुष्कर्म, युवती ने लगया गर्भपात आरोप; आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Guna crime news: शादी का झांसा देकर युवती से कई वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।

By Sakshi
25 Jul 2026
Guna crime news: शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया दुष्कर्म, युवती ने लगया गर्भपात आरोप; आरोपी की जमानत याचिका खारिज
Crime Rape Case

Guna crime news: मध्यप्रदेश। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। अदालत ने मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोप है की जब युवती नाबालिग थी तब आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

शादी का वादा कर अपने घर ले गया

मामला गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 24 वर्षीय युवती ने 7 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 14 फरवरी 2019 को आरोपी कवि यादव उसे गुना की दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का कहना है कि शादी का भरोसा देकर कवी कई सालों तक उसका शोषण करता रहा। लेकिन जब भी वह शादी की बात करती थी तो आरोपी बहनों की शादी का बहाना बना देता था।

प्रेगनेंट हुई तो आरोपी ने करवाया गर्भपात

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद जब उसने आरोपी को बताया तो उसने युवती को गर्भपात होने की दवा खिला दी। इसके बाद भी मई 2026 तक आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

जब युवती ने दोबारा शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

परिवार ने भी की थी बातचीत

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन आरोपी के घर शादी की बात करने पहुंचे, लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने रिश्ता स्वीकार करने से मना कर दिया।

कोर्ट से नहीं मिली राहत

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस बीच आरोपी ने कोर्ट में जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

संबंधित खबरें

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

मध्यप्रदेश
18 Aug 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

मध्यप्रदेश
18 Aug 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मध्यप्रदेश
18 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

18 अगस्त 2026
लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

18 अगस्त 2026
एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

18 अगस्त 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

18 अगस्त 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

18 अगस्त 2026
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!