चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशMeta Fine: बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ी भारी, Meta पर 9,030 करोड़ रुपये का जुर्माना

Meta Fine: बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ी भारी, Meta पर 9,030 करोड़ रुपये का जुर्माना

अमेरिकी अदालत ने बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामले में Meta पर 9,030 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। जानें पूरा फैसला।

By Admin
7 Aug 2026
Meta Fine: बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ी भारी, Meta पर 9,030 करोड़ रुपये का जुर्माना
Meta Fine

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के न्यू मैक्सिको नाम के राज्य की एक अदालत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta पर 942 मिलियन डॉलर (करीब 9,030 करोड़ रुपये) का जुर्माना ठोक दिया है, कुछ ऐसा कहा गया कि कंपनी बच्चों और किशोरों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को टालने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रही। अदालत के अनुसार, जुर्माने की यह बड़ी रकम मानसिक स्वास्थ्य उपचार, जागरूकता वाले अभियान और ऑनलाइन सुरक्षा कार्यक्रमों में खर्च की जाएगी।

दो हिस्सों में बंटा 942 मिलियन डॉलर का जुर्माना

इस केस को अदालत ने दो चरणों में सुना, पहले चरण में Meta पर 375 मिलियन डॉलर का सिविल जुर्माना लगाया गया। उसके बाद दूसरे चरण में 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त दंड दिया गया। फिर दोनों फैसलों को जोड़कर कंपनी पर कुल 942 मिलियन डॉलर का जुर्माना तय हुआ। अदालत ने ये भी माना कि सुरक्षा वाले खतरे की जानकारी होने के बावजूद कंपनी ने समय रहते जरूरत के मुताबिक कार्रवाई नहीं की।

कंपनी पर क्या आरोप लगे, क्या कहा गया

अभियोजन पक्ष का कहना था कि Meta के एल्गोरिदम बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की “लत” बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। इसी कारण डिप्रेशन, ईटिंग डिसऑर्डर और आत्महत्या जैसे मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों में इज़ाफा होने का दावा किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल बाल यौन शोषण, और बच्चों को ऑनलाइन फंसाने जैसी गतिविधियों में हुआ, लेकिन कंपनी उन मामलों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं कर सकी।

Meta करेगी फैसले के खिलाफ अपील

Meta ने अदालत के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी। कंपनी का तर्क है कि वो यूज़र्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए समय-समय पर नए सेफ्टी फीचर्स लागू कर रही है। हालांकि कोर्ट ने ये संकेत भी दे दिए हैं कि आगे चलकर बच्चों की सुरक्षा और एल्गोरिदम से जुड़े मुद्दों पर अतिरिक्त निर्देश भी आ सकते हैं।

सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव और बढ़ सकता है

कानूनी जानकारों के अनुसार यह मामला सिर्फ Meta तक सीमित नहीं रहेगा। निकट भविष्य में अमेरिका के दूसरे राज्यों में भी सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, और डेटा संरक्षण को लेकर सख्त नियम लागू किए जाने की संभावना है। ऐसे में Meta और अन्य बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नियामकीय दबाव भी बढ़ने वाला है।

संबंधित खबरें

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

विदेश
18 Aug 2026
Pakistan Security Bulletin: स्वात और सुराब बम धमाकों में दर्जनों मौतें, अपने ही देश में खून-खराबे के बीच शहबाज की भारत को गीदड़भभकी

Pakistan Security Bulletin: स्वात और सुराब बम धमाकों में दर्जनों मौतें, अपने ही देश में खून-खराबे के बीच शहबाज की भारत को गीदड़भभकी

विदेश
14 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

18 अगस्त 2026
लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

18 अगस्त 2026
एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

18 अगस्त 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

18 अगस्त 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

18 अगस्त 2026
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!