चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशJP Nadda meets Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह, अस्पताल पहुंचकर पूछा अहलचल

JP Nadda meets Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह, अस्पताल पहुंचकर पूछा अहलचल

JP Nadda meets Sonam Wangchuk: मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की। उनकी सेहत पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है।

By Sakshi
22 Jul 2026
JP Nadda meets Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह, अस्पताल पहुंचकर पूछा अहलचल
jp nadda meet sonam

JP Nadda meets Sonam Wangchuk: नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने धरनास्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जिसके बाद उन्होंने सरकार से मांग की थी कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाये। उनकी अपील के मुताबिक मंगलवार को उन्हें शिफ्ट किया, इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की।

हालांकि, इस दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

जंतर-मंतर से अस्पताल तक का सफर

सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर पुलिस उन्हें धरनास्थल से उठाकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक को इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में ICU-8 में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें पैन्साइटोपेनिया (Pancytopenia) की समस्या है, यानी शरीर में खून की तीनों प्रमुख कोशिकाओं का स्तर सामान्य से कम हो गया है।

इसके अलावा उनका सीरम पोटेशियम लेवल 3.4 mEq/L दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर से थोड़ा कम माना जाता है। फिलहाल अस्पताल की ओर से ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, इसलिए उनकी मौजूदा स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

मेदांता अस्पताल में कड़ी सुरक्षा

सोनम वांगचुक को जिस मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल के बाहर थ्री-लेयर सिक्योरिटी लागू है।

सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर समर्थकों और आम लोगों की चिंता बनी हुई है। वहीं, केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात के बाद इस मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर अस्पताल की अगली हेल्थ बुलेटिन और सरकार की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।

संबंधित खबरें

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

देश
18 Aug 2026
पश्चिम एशिया के तनाव को कूटनीतिक रूप से सुलझाने सितंबर 2026 में भारत आएंगे मसूद पेजेशकियान

पश्चिम एशिया के तनाव को कूटनीतिक रूप से सुलझाने सितंबर 2026 में भारत आएंगे मसूद पेजेशकियान

देश, मध्यप्रदेश
14 Aug 2026
Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

देश
14 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

18 अगस्त 2026
लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

18 अगस्त 2026
एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

18 अगस्त 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

18 अगस्त 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

18 अगस्त 2026
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!