चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरGwalior Akshya Murder Case: एकतरफा प्यार में रची गई थी हत्या की साजिश, तीन साल बाद चार आरोपियों को उम्रकैद

Gwalior Akshya Murder Case: एकतरफा प्यार में रची गई थी हत्या की साजिश, तीन साल बाद चार आरोपियों को उम्रकैद

Gwalior Akshya Murder Case: तीन साल बाद ग्वालियर के चर्चित अक्षया यादव हत्याकांड में चार आरोपियों को उम्रकैद। WhatsApp चैट, CDR और 26 गवाह बने सबसे बड़े सबूत।

By Sakshi
23 Jul 2026
Gwalior Akshya Murder Case: एकतरफा प्यार में रची गई थी हत्या की साजिश, तीन साल बाद चार आरोपियों को उम्रकैद
Gwalior Akshya Murder Case

Gwalior Akshya Murder Case: ग्वालियर। शहर के चर्चित अक्षया यादव हत्याकांड में करीब तीन साल बाद आखिरकार अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुरे मामले का खुलासा कॉल डिटेल रिकॉर्ड, WhatsApp चैट, बरामद हथियार और 26 गवाहों की गवाही से हुआ।

जांच के दौरान एक ऐसा सच भी सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। पता चला कि अक्षया इस हमले का निशाना नहीं थीं। असल में आरोपी उनकी सहेली सोनाक्षी शर्मा की हत्या करना चाहते थे, लेकिन गोली गलती से अक्षया को लग गई और उनकी जान चली गई।

कोचिंग से घर लौटते वक्त हुआ था हमला

10 जुलाई 2023 की रात अक्षया यादव अपनी दोस्त सोनाक्षी शर्मा के साथ कोचिंग से घर लौट रही थीं। दोनों जन्मदिन की शॉपिंग करके स्कूटी से सिंधी कॉलोनी की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे बेटी बचाओ चौराहे के पास पहुंचीं, बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी।

गोली अक्षया के हाथ और सीने में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वहीं सोनाक्षी इस हमले में बच गईं।

एकतरफा प्यार ने ली जान

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुमित रावत लंबे समय से सोनाक्षी शर्मा के पीछे पड़ा हुआ था। वह उससे दोस्ती और बातचीत करना चाहता था। कई बार उसका पीछा करता था और दबाव भी बनाता था। जब उसकी बात नहीं बनी तो उसने अपने भाई उपदेश रावत और दूसरे साथियों के साथ मिलकर सोनाक्षी की हत्या की साजिश रच डाली।

लेकिन वारदात के दिन सब कुछ उल्टा हो गया। निशाना सोनाक्षी थीं, लेकिन गोली उनकी जगह अक्षया को लग गई।

एक WhatsApp मैसेज ने खोल दी पूरी साजिश

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले। कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और WhatsApp चैट की जांच की गई। इसी दौरान एक ऐसा मैसेज मिला जिसने पूरे केस की दिशा बदल दी।

वारदात के तुरंत बाद आरोपी उपदेश रावत ने अपने साथी बाला सुरवे को मैसेज भेजा था कि- गलत लड़की को गोली लग गई।

बस, यही मैसेज पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत बन गया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और बाकी तकनीकी सबूतों ने भी साबित कर दिया कि पूरी वारदात पहले से प्लान की गई थी।

26 गवाहों ने मजबूत किया केस

कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाह पेश किए। इनके अलावा हथियार, मोबाइल रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी सबूत भी रखे गए। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

चार नाबालिगों का केस अभी बाकी

इस मामले में कुल आठ आरोपी थे। इनमें से चार नाबालिग हैं। उनका मामला फिलहाल जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चल रहा है और उस पर अलग से सुनवाई हो रही है।

संबंधित खबरें

Sawan First Monday 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, रात 12 बजे खुले अचलेश्वर मंदिर के पट

Sawan First Monday 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, रात 12 बजे खुले अचलेश्वर मंदिर के पट

ग्वालियर
3 Aug 2026
 Gwalior Minor Girl Raped: नाबालिग को अगवा कर ले गया होटल, शादी का प्रस्ताव ठुकरे पर रिश्तेदार ने किया रेप!

Gwalior Minor Girl Raped: नाबालिग को अगवा कर ले गया होटल, शादी का प्रस्ताव ठुकरे पर रिश्तेदार ने किया रेप!

ग्वालियर
1 Aug 2026
GWALIOR CRIME NEWS: भाभी के प्यार में युवक ने दी जान, 20 बड़ी महिला से था प्रेम संबंध; सुसाइड नोट भी छोड़ा

GWALIOR CRIME NEWS: भाभी के प्यार में युवक ने दी जान, 20 बड़ी महिला से था प्रेम संबंध; सुसाइड नोट भी छोड़ा

ग्वालियर
31 Jul 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

माखनलाल यूनिवर्सिटी का शानदार प्रबंधन: 'अभ्युदय 2026' में 50 हस्तियों का जमावड़ा, सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

18 अगस्त 2026
लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

लोकतंत्र की 'बीमारी': 4 हजार से ज्यादा मुकदमों में फंसे नेता, सिस्टम को 'इलाज' की दरकार

18 अगस्त 2026
एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

एंग्जायटी और हाई बीपी से जूझ रहे 73 वर्षीय इमरान खान, SC के आदेश पर 48 घंटे में होंगे शिफा अस्पताल में भर्ती

18 अगस्त 2026
MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

MP TET 2026 Management: प्रशासन ने जारी किया शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल, बिना निगेटिव मार्किंग के 12 अक्टूबर को होगा एग्जाम

18 अगस्त 2026
मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

मिनट-दर-मिनट का कड़ा प्रोटोकॉल, जानिए मंगलवार को सीएम मोहन यादव का पूरा प्रशासनिक शेड्यूल

18 अगस्त 2026
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!